भागलपुर, सितम्बर 29 -- पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच 65 पर सोमवार के अहले सुबह लगभग छह बजे शराब से लदी हुंडई कार नंबर बीआर 11 बीआर 8472 ने तीन लोगों को कुचल दिया । शराब लदे कार से कुचलने की वजह से दो छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी , जबकि एक बच्चा घायल हो गया । मृतक बच्ची धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर बलुआ पंचायत के सखुआटोला निवासी सुरेश हेम्ब्रम की पुत्री राजनंदनी कुमारी एवं गंगा हेम्ब्रम की पुत्री मोनिका कुमारी थी । मृतक राजनंदनी कुमारी बीएचयू में बीए की छात्रा थी , जबकि मोनिका नवोदय विद्यालय की तैयारी करती थी । घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने एसएच 65 को जाम करते हुए जमकर हंगामा मचाया । लोगों को धक्का मारते हुए शराब लदा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुस गया । घटना के तुरंत बाद भवानीपुर पुलिस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.