भागलपुर, जनवरी 31 -- पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता फरियादी के आवेदन पर कार्रवाई नहीं करना केनगर थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल को महंगा पड़ा। शिकायत पर आईजी विवेकानंद ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनपर विभागीय कार्रवाई संचालित करने का निर्देश दिया है। मामला एक युवक की गुमशुदगी से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार को जनता दरबार के दौरान केनगर थाना के परोरा गांव निवासी महिला ने आईजी से गुहार लगाई थी। महिला की शिकायत थी कि 29 दिसंबर को उनका दिव्यांग बेटा अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के पश्चात 30 दिसंबर को केनगर थाना में उन्होंने इस बावत आवेदन दिया था। एक महीना गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने जब जांच कराया तो थानेदार की लापरवाही सामने आई। आवेदन के बावजूद एक महीने तक ए...