भागलपुर, मार्च 8 -- पूर्णिया, बनमनखी । हिन्दुस्तान टीम आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर आज शाम पूर्णिया आयेंगे। रंगभूमि मैदान में शाम छह बजे वह श्रद्धालुओं से रूबरू होंगे। कल सरसी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचेंगे। आध्यात्मिक गुरु के आगमन को लेकर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था एवं सरसी वासियों की ओर से सरसी स्थित हनुमान मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे हनुमान मंदिर परिसर में निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.