भागलपुर, अगस्त 11 -- कसबा, एक संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़बनैली में वर्त्तमान सत्र के ग्यारहवीं कक्षा में साइंस और कॉमर्स विषय में रिक्त सीटों के विरूद्ध आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। अब आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 अगस्त कर दिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य श्रीप्रकाश शर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त कर दिया है। निर्धारित सीटों पर नामांकन हेतु इच्छुक अभ्यार्थी नामांकन ले सकते हैं। वैसे अभ्यर्थी जिनका जन्म तिथि एक जून 2008 और 31 जुलाई 2010 के बीच हो तथा वे पूर्णिया जिले का निवासी हों। प्राप्त आवेदन के प्राप्तांक के आधार पर योग्य अभ्यार्थी का चयन नामांकन हेतु किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.