भागलपुर, जनवरी 15 -- पूर्णिया, कार्यकाल प्रतिनिधि। अधिवक्ता निरंजन कुमार के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को बार एसोसिएशन पूर्णिया में शोक की लहर छा गई। उनके निधन से मर्माहत वकीलों ने न्यायिक कार्य में भाग नहीं लिया। इसकी वजह से पूरे दिन न्यायिक कार्य ठप रहा। 52 वर्षीय स्वर्गीय अधिवक्ता मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित हुई जिसमें वकीलों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान सचिव सुमनजी प्रकाश समेत बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे। उधर, न्यायिक पदाधिकारियों ने भी शोक सभा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...