भागलपुर, अक्टूबर 10 -- पूर्णिया। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा पारदर्शिता के साथ मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर अर्धसैनिक बलों का जिला में आगमन प्रारंभ हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में अर्द्धसैनिक बलों के कमांडेंट एवं असिस्टेंट कमांडेंट तथा संबंधित अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार में बैठक भी की गयी है जिसमें निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त तरीक़े से आगामी विधानसभा आम चुनाव संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना से अवगत कराया गया तथा चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति तक विधि व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जानकारी के मुताबिक पूर्णिया जिला में 500 से अधिक मतदान केंद्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.