अररिया, मार्च 25 -- पूर्णिया। किलकारी बिहार बाल भवन पूर्णिया में 27 और 28 मार्च दो दिवसीय राज्य स्तरीय लोकनाच उत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में बिहार के सभी प्रमंडलों से आए लोकनृत्य दल भाग लेंगे, जो अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से इस उत्सव को यादगार बनाएंगे। इस उत्सव में पटना, सारण, मुंगेर, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा और पूर्णिया प्रमंडल के प्रतिभागी कलाकार लोकनृत्य की मनमोहक झलक प्रस्तुत करेंगे। किलकारी बिहार बाल भवन के विभिन्न केंद्रों से 200 से अधिक बाल कलाकार इस कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.