भागलपुर, फरवरी 19 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया की ओर से 14 मार्च को वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर संचालित कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर एक बैठक की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सुनील कुमार ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रम विभाग से संबंधित मामलों के निष्प...