भागलपुर, मार्च 16 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के ग्वाल गांव में होली के दिन पकवान बनाने के क्रम में आचनक गैस चूल्हा के पाइप में गैस लीक होने लगा। देखते ही देखते आग फैल गया। आग पर काबू पाने के क्रम में दो महिला सहित कुल चार व्यक्ति झुलस गये। पूर्व मुखिया अरुण यादव ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी पहुंचे। ग्रामीण एवं दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया गया। घायलों में सपन यादव, दौलती देवी, अमरजीत यादव एवं पार्वती देवी शामिल हैं जिनका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में चल रहा है। सभी घायल बायसी थाना क्षेत्र के खपड़ा पंचायत के ग्वाल गांव निवासी हैं। घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.