भागलपुर, फरवरी 19 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। सड़क हादसे में बड़हरा कोठी अंचल अधिकारी मोहन कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। शादी समारोह से बड़हरा कोठी आने के दौरान सिमरीबख्तियारपुर बलवा हाटमार्ग के सरडीहा गाँव के समीप पुल में टक्कर से उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। गाड़ी में बैठे सीओ के साथ और तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह सभी घायल को बाहर निकालते हुए थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी गयी। सूचना उपरांत सिमरीबख्तियारपुर थाना पुलिस सभी को इलाज के लिए भेजा। वही गाड़ी को थाना लाया गया। अभी सीओ का सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अभी सहरसा सूर्या अस्पताल में इलाजरत हैं। सूर्या अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार सभी घायल अभी खतरे से बाहर हैं। बता दें कि मोहन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.