अररिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ 10 फरवरी को किया गया। फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का फीता काटकर संयुक्त सचिव एवं जिला पदाधिकारी ने शुभांरभ किया। यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक संचालित रहेगा। इस जनहितकारी कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सदर मुख्यालय से प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव आर्थिक कार्य विभाग वित्त मंत्रालय भारत सरकार बलदेव पुरुषार्थ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की उपस्थिति में किया गया। पुरुषार्थ ने कहा कि यह सिर्फ जिला प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। जिला प्रशासन कार्यक्रम ला सकता...