भागलपुर, फरवरी 15 -- रूपौली, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों एवं माता पार्वती मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया। मंदिरों की सजावट से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया और हर ओर भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। प्रखंड के विभिन्न गांवों से शिव परिवार की आकर्षक झांकियां दोपहर बाद निकाली गईं, जिसने इलाके के कोने-कोने को हर-हर महादेव और जय शिव शंकर के उद्घोष से गुंजायमान कर दिया। कई स्थानों पर शिवालयों से श्रद्धालुओं द्वारा संध्या समय शिव बारात भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। दूसरी ओर महाशिवरात्रि के अवसर पर डोभमिलिक पंचायत के मैनमा गांव स्थित मां विषहरी मंदिर परिसर में 48 घंटे का अखंड रामधुन संकीर्तन आयोजित किया गया है। संकीर्तन के लिए स्थानीय मंडलियों के साथ अन्य स्थानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.