भागलपुर, जुलाई 10 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। बुधवार देर रात भोज खाकर लौट रही दो महिला व एक किशोरी को स्कार्पियो ने कुचल दिया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने गुरुवार सुबह पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग 107 जाम कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत जानकीनगर वार्ड 02 कृष्णा चौक मधुवन निवासी मृतका 35 वर्षीय चंदन देवी पति चुनेश्वर राम, सात वर्षीय कोमल कुमारी पिता चुनेश्वर राम, 35 वर्षीय ननकी देवी पति स्व.संतोष राम अपने पड़ोस से बारात को विदा कर भोज खाकर वापस घर लौट रही थी। बुधवार देर रात लगभग 11.30 बजे पूर्णिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीनों को कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने शोर-मचाना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.