सुपौल, जुलाई 29 -- पूर्णिया। बिहार आईडिया फेस्टिवेल अब प्रमंडल स्तर पर होगा। इस दौरान उद्योग विभाग द्वारा चलाये जा रहे बिहार आईडिया फेस्टिवल के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उद्योग विभाग के तत्वाधान में चलाये जा रहे बिहार आईडिया फेस्टिवेल इवेंट अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। अगले माह में प्रमंडल स्तरीय उक्त कार्यक्रम का आयोजन पूर्णिया जिला में संभावित है। अब यह कार्यक्रम प्रमंडल स्तर पर आयोजित किया जाना है। बिहार आईडिया फेस्टिवल बिहार के सभी प्रमंडलों में मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...