भागलपुर, नवम्बर 30 -- केनगर, एक संवाददाता। आगामी 12 दिसम्बर 2025 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केनगर में पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर एक दिवसीय मेला शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष पखवाड़ा की थीम 'स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार-पुरुष सहभागिता से ही सपना साकार' दिया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को मेला के उद्देश्यों की जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप से पुरुष नसबंदी के साथ-साथ महिला बंध्याकरण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। बीसीएम कंचन कुमारी ने बताया गया कि पुरुष नसबंदी के लिए लाभार्थियों को तीन हजार रुपये तथा उत्प्रेरक को चार सौ रुपये देय है। यह सरल आपरेशन दक्ष शल्य चिकित्सक द्वारा किया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्...