भागलपुर, जनवरी 28 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित मतदान केंद्रों के गठन पर विचार विमर्श के सन्दर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन प्रज्ञान सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण को अवगत कराया गया कि पूर्णिया जिला में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कुल 15 मतदान केंद्र गठित हैं। 1400 निर्वाचक के मानक के आधार पर मतदान केंद्रों का गठन किया जाना है। पूर्णिया जिला अंतर्गत नगर निगम पूर्णिया में 2950 निर्वाचक रहने के कारण यहां 03 मतदान केंद्रों का निर्माण किया जायेगा। नगर निगम पूर्णिया के कार्यालय परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.