भागलपुर, फरवरी 5 -- हरदा। हरदा में दो परीक्षा केन्द्रों पर तीसरे दिन 14 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के केन्द्राधीक्षक शमीम अख्तर ने बताया कि दोनों पाली से कुल 561 परीक्षार्थी में 550परीक्षार्थी उपस्थित 11अनुपस्थित रहे। इसी तरह मदन आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के केन्द्राधीक्षक राज किशोर यादव ने बताया कि दोनों पाली से कुल 380 परीक्षार्थी में 377 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 3 अनुपस्थित रहे। शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही हैं। सभी केन्द्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी को लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...