सुपौल, जुलाई 15 -- रानीपतरा। झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन मंगलवार को दोपहर दो बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजीगंज पंचायत स्थित टेटगामा आदिवासी टोला में उपस्थित होंगे। पांच आदिवासियों की निर्मम हत्या के आलोक में घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। पीड़ित परिवार तथा स्थानीय ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेंगे। साथ ही स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी से उक्त मामले में अब तक की गई कार्रवाई से अवगत होंगे। मंत्री के साथ सांसद राजमहल विजय कुमार हांसदा , मंत्री के सचिव अजय कुमार सिंह, मंत्री के निजी सहायक वीर सिंह सुरेन, मंत्री के पी एस ओ विशेष शाखा झारखंड रांची अखिलेश कुमार सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.