अररिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से पूर्णिया जिला में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। साथ ही बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं तथा असली-नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य बैंकों द्वारा आम जनता को आसानी एवं त्वरित रूप से कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा नकली नोटों के प्रसार की रोकथाम किया जाना है। इसके अतिरिक्त आम जनता की सुविधा एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच ने आरएनशाह चौक और मधुबनी चौक पूर्णिया में नोट एवं सिक्का एक्सचेंज मेले का भी आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.