बदायूं, दिसम्बर 5 -- उझानी/कछला, संवाददाता। अगहन महीने की पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में गंगा स्नान किया गया। कछला के भागीरथ घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा है। बदायूं जनपद के अलावा आसपास जनपदों से बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे जय घोष के साथ कछला गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमाया। भागीरथ गंगा घाट कछला में ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुभारंभ किया जिसका कम शाम तक अनवरत चलता रहा। गुरुवार को अगहन महीने की पूर्णिमां के पर्व पर कछला भागीरथ घाट पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच गंगा स्नान किया है। पूर्णिमा पर्व के अवसर पर बदायूं आसपास के गांव कस्बों के अलावा अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, एटा, कासगंज, राजस्थान के दौसा, अलवर, भरतपुर, जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धा...