उन्नाव, फरवरी 2 -- बांगरमऊ। श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म जागनी के युवा संगठन की ओर से माघ पूर्णिमा पर प्रणामी सम्प्रदाय के भक्तों ने रविवार को नगर के तिकोनिया पार्क स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी शिरोमणि मंदिर से सुबह श्रीमुकुंद धाम मलिहाबाद के लिए पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा में करीब तीन दर्जन लोगों ने भाग लिया। यात्रा दौरान जगह जगह पर प्रणामी संप्रदाय के तमाम लोगों से भोजन व नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। साथ ही जगह फूल मालाओं से यात्रियों का स्वागत किया गया। यह यात्रा कुल 70 किलोमीटर पैदल चलकर देर रात मलिहाबाद स्थित श्रीमुकुंददास आश्रम पर पहुंची। यहां पीठाधीश्वर श्रीश्री 108 श्री ब्रम्ह ज्योति महाराज ने सभी श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। यात्रा में राहुल, अनुज, श्यामजी, मधु, नीशू गुप्ता (दबौली), शोभित व नैन्शी आदि प्रणामी संप्रदाय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.