नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Purnima Shradh muhurat, Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष का श्राद्ध कल रविवार से शुरू हो रहा है। 21 सितंबर को पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर समापन किया जाएगा। आज से 21 सितंबर के बीच लोग अपने पूर्वजों का तर्पण करेंगे। पितृ पक्ष के दौरान दोपहर के समय तर्पण करना उत्तम माना जाता है। पूर्वजों का तर्पण व पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। अपने पूर्वजों की तिथियों के अनुसार ही श्राद्ध किया जाता है।पितरों का श्राद्ध करने वाला गृहस्थ, दीर्घायु, पुत्र पौत्रादि से युक्त, सुख साधन, पुष्टि, बल, यश, पशु, तथा धन-धान्य आदि की प्राप्ति करता है। गौर फरमाने वाली बात है पितृपक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण से हो रही है। ऐसे में ग्रहण के प्रभाव के चलते किस समय श्राद्ध, तर्पण करना शुभ रहेगा, आइए जानते हैं-पूर्णिमा श्राद्ध कब होगा? धार्मिक मान्...