सीतापुर, फरवरी 9 -- बिसवां, संवाददाता। मानस मंदिर धाम पर रामचरित मानस समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई। सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कथा समिति अध्यक्ष वैध रामकिशोर शुक्ल ने कराया। कथा व्यास आचार्य दीपक शुक्ला महाराज ने कथा भागवत के अनेक मनमोहक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। समापन अवसर पर आचार्य अवधेश शास्त्री द्वारा विधिवत हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई। मुख्य यजमान अजय कुमार रस्तोगी ने ब्राह्मणों को कपड़े, बर्तन एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला, सानुज शुक्ला, दिलीप शुक्ला, मनोज शुक्ला, रामनाथ शुक्ला, पुनीत शुक्ला, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.