सासाराम, फरवरी 19 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लिलवछ गांव में नवनिर्मित मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम अंतर्गत सबसे पहले मां काली की प्रतिमा को पूरे गांव में शोभायात्रा के रूप में भ्रमण कराया गया। जिसमें शामिल लोग ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और जयकारों के बीच श्रद्धालु जय मां काली के उद्घोष के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...