पलामू, मार्च 5 -- मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड स्थित पूर्णाडीह में एक मार्च से प्रारंभ श्री रामचरितमानस महायज्ञ में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। महायज्ञ नौ मार्च तक चलेगा। महायज्ञ में पंडित मनोज त्रिपाठी प्रवचन करते हुए आम श्रद्धालुओं भक्ति का रसपान करा रहे है। उन्होंने कि संसार के आदि मनुष्य मनु और शतरूपा ने भी मानव जीवन से विरक्त होने पर ईश्वर साधना का मार्ग चुना था। सभी लोग ईश्वर के साथ बेहतर कर्मों, वचन और एकाग्रता से ही जुड़ सकते है। अंत में उन्होंने आम लोग से महायज्ञ में आकर कथा श्रवण और मेला का आनंद उठाने जांच आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.