पीलीभीत, मार्च 31 -- उत्तराखंड के टनकपुर में मां पूर्णागिरि धाम से लखनऊ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस रात के अंधेरे में टूटी पुलिया के पास अनियंत्रित हो गई। चालक कुछ समझ पाता इससे पहले बस एक खेत में जाकर पलट गई। हादसे के बाद चीखपुकार शुरु हो गई। जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी को बस से बाहर निकाला गया। हालांकि बस में सवार सभी सुरक्षित रहे। मामूली रूप से मासूम समेत घायल दो लोगों का उपचार कराने के बाद उनको घर भेज दिया गया। इन दिनों टनकपुर में मां पूर्णागिरि का मेला काफी जोरों पर है। तमाम लोग बस और अपने वाहनों से माता के दर्शन करने खटीमा रोड से गुजर रहे हैं। रविवार की रात करीब 12 बजे पूर्णागिरि से निजी बस श्रद्धालुओं को लेकर वापस लखनऊ जा रही थी। जब बस खारजा नहर के पास पहुंची तो पहले से टूटी पुलिया को चालक देख नहीं सका। बस अनियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.