चम्पावत, मार्च 7 -- चम्पावत। पूर्णागिरि मेले में पहली बार सफाई व्यवस्था की कमान पर्यटन विभाग के हाथ में होगी। मेले के इतिहास में अब तक आयोजक संस्था जिला पंचायत सफाई व्यवस्था करती थी। जिला पंचायत बूम से मुख्य मंदिर तक करीब 14 किमी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठेके पर देती थी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए शासन ने विभाग को 58.69 लाख अवमुक्त किए हैं। बताया कि पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन ने 1.17 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.