चम्पावत, दिसम्बर 23 -- मां पूर्णागिरि मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। लोनिवि ने सड़क सुधारीकरण काम शुरू कर दिया है। डीएम मनीष कुमार ने सभी विभागों को मेले से पूर्व व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। मां पूर्णागिरि धाम में आगामी 27 फरवरी से मेला शुरू होगा। इसी को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया ने बताया कि भैरव मंदिर के समीप भूस्खलन प्रभावित स्थलों पर एज वॉल और एज गार्ड का निर्माण किया जा रहा है। भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर के बीच तिलहर धर्मशाला के पास स्कबर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त सिद्ध मोड़ और जगदम्बा मोड़ पर स्लिप हटाने, सुरक्षा दीवार निर्माण, रेलिंग और टाइल्स बिछाने का कार्य किया जा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य आगामी 31 दिसंबर तक पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.