चम्पावत, जून 22 -- मां पूर्णागिरि धाम जाने वाली टनकपुर के ककरालीगेट-ठुलीगाड़ सड़क पर रात को 12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। बाटनागाड़ के पास खराब रोड के मद्देनजर प्रशासन ने ये आदेश जारी किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्य अधिकारी एडीएम जयवर्धन शर्मा ने 21 जून को ये आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि श्रद्धालुओं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टिगत वाहनों के आवागमन को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कारवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं बीते शनिवार को ही पूर्णागिरी मंदिर समिति ने रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक मुख्य मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया था। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को बरसात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.