चम्पावत, फरवरी 6 -- टनकपुर। पूर्णागिरि धाम के पुजारी और मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी के बड़े भाई पंडित महेश तिवारी (60) का निधन हो गया है। गुरुवार रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें हल्द्वानी ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। शुक्रवार को बूम स्थित कांकर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन पर चम्पावत के ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन पांडेय, मोहन पांडेय, कमलापति पांडेय, राजू तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, महेश पांडेय, भीम दत पांडेय, प्रकाश पांडेय, हरीश भट्ट, बिशन दत भट्ट आदि ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...