नई दिल्ली, मार्च 24 -- गाजा में इजरायल और हमास के बीच हुआ संघर्षविराम समझौता टूट चुका है। इजरायल ने एक बार फिर गाजा जंग में पूरी ताकत झोंकने का फैसला कर लिया है। हजारों मौतों के बाद भी एक तरफ जहां इस जंग के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इजरायल के अंदरूनी हालात भी बिगड़ते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की युद्ध नीतियों और उनके फैसलों के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इन सब के बीच इजरायली सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस ने देश में गृहयुद्ध की चेतावनी जारी कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नेतन्याहू सरकार शीर्ष अधिकारियों को हटाने के फैसले से पीछे नहीं हटती है तो देश में बड़ा भूचाल आ सकता है। इजरायल के लोगों में ताजा गुस्सा तब भड़का है जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले सप्ताह देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.