नई दिल्ली, जनवरी 19 -- आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि हत्या, लूटपाट, गिरोहवार और गोलीबारी की लगातार घटनाओं से नागरिकों में भय का माहौल बन रहा है। दिल्ली को सुरक्षा चाहिए, चुप्पी नहीं। आतिशी ने अपने पत्र में लिखा, मैं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राजधानी दिल्ली की लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता के साथ यह पत्र लिख रही हूं। पिछले कुछ समय, विशेषकर हालिया महीनों में दिल्ली में घटित गंभीर आपराधिक घटनाओं ने आम नागरिकों विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों के मन में भय और असुरक्ष...