बलिया, जनवरी 4 -- बलिया, संवाददाता। गलभरी ठंड का कहर बदस्तूर जारी है। लगातार तीसरे दिन रविवार को धूप नहीं निकली, ऐसे में लोग घरों में दुबके रहे। सड़क और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आज सर्वजनिक अवकाश के कारण सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालय और अन्य संस्थान बंद थे, लिहाजा सुबह में सड़कों पर इक्का-दुक्का युवक दौड़ का अभ्यास करते दिखे। पखवारे भर से पड़ रही हाड़कपाऊ ठंड के कारण सुबह टहलने वाले बुजुर्गों की संख्या बेहद कम हो गई है। तापमान लुढ़कने से आमजन के साथ पशु-पक्षी सभी बेहाल हो गए हैं। सबसे खराब स्थिति रोज मेहनत, मजदूरी कर कमाने-खाने वालों की है, उन्हें काम नहीं मिल रहा है। बाजार में बेहद कम चहल-पहल दिखी, शाम होते ही चहुंओर सन्नाटा पसर गया और ठंड का कहर सड़कों पर साफ नजर आने लगा। आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री रिकार्ड किया गया...