हाथरस, जुलाई 5 -- शुक्रवार को पूरे दिन में मौसम साफ रहा, उमस और गर्मी ने किया बेहाल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा हाथरस। एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को पूरे दिन हल्की धूप के बीच आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे, लेकिन बारिश के दर्शन नहीं होने से धूप के तेवर में तल्खी बनी रही। गर्मी और उमस के सितम से सुबह से शाम तक लोग खासे परेशान रहे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून की जिले में एंट्री होने के साथ ही बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी के सितम से काफी राहत दी थी, लेकिन अब दो दिन से बारिश के दर्शन नहीं हुए हैं। हालांकि ऐसा नहीं आसमान में बारिश के बादल लदे जरुर खड़े दिखाई दे रहे हैं। सुबह से आसमान हल्के बादल छाए...