हाथरस, जनवरी 12 -- हाथरस। लगातार दूसरे दिन रविवार भी चटकदार तेज धूप खिलने से दिन में ठंड से राहत महसूस की। सुबह से मौसम रहा ओर तेज धूप खिली। इससे दिन में माहौल कुछ सामान्य रहा। मगर हवाएं चलती रहीं। सर्द हवाओं के चलते शाम को ठिठुरन का अहसास हुआ और अब रात में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिन से मौसम में बदलाव का क्रम बरकरार है। पहले पूर्वी हवाएं चलीं और बादल ने सूर्य को अपने आगोस में ले लिया। इसके बाद हल्के सूर्यदेव के दर्शन हुए। फिर लुका छिपी का खेल जारी रहा। पिछले कई दिन से दिन में सही से धूप न खिलने के कारण गलन बढ़ी हुई थी। रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और सुबह से तेज धूप खिली। दिन में इसके चलते गलन व ठिठुरन से थोड़ी राहत का अहसास हुआ। दिन में लोगों...