पलामू, अगस्त 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी झारखंड में पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। शहर के माया पैलेस होटल में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के झारखंड सह प्रभारी सुशील सिंह ने कहा कि पार्टी को झारखंड में मजबूत करने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है । सभी जिलों में संगठन विस्तार किया जा रहा है ।झारखंड की वर्तमान सरकार ने यहां के निवासियों को केवल छला है। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आगामी सभी राज्यों के चुनाव में उतरेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। पार्टी दिल्ली में अपने कार्यकाल की तर्ज पर झारखंड में भी बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराएगी। आम जनता के बुनियादी सुविधाओं के लिए पार्टी संघर्ष करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.