लोहरदगा, अप्रैल 6 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के कुडू प्रखंड में रामनवमी का त्योहार आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। केंद्रीय महावीर मंडल कुडू के तत्वावधान में महा सप्तमी, महाअष्टमी की रात्रि और महानवमी के दिन में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बस स्टैंड महावीर अखाड़ा से शुरू होकर गोली, कुंदो, पिपरा टोली गांव होते हुए वहां के अखाड़े से मिलकर इंदिरागंधी चौक के नजदीक नीचे स्टैंड, बाजार अखाड़ा से मिली। वहां से नवाटोली चौक के नजदीक पूर्वी क्षेत्र के अखाड़े से मिलकर वापस इंदिरा गांधी चौक होते हुए ब्लॉक मोड़ के पास टाटी अखाड़ा से मिलकर वापस मेला पहुंची। जुलूस में चल रहे हैं हजारों लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए जगह जगह रुककर अस्त्र-शस्त्र चालान करते हुए और जय श्री राम, जय हनुमान का नारा लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा का नेतृत्व लाल गुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.