लखीमपुरखीरी, जुलाई 4 -- पलिया शहर में गुरुवार रात को विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई। लगातार हो रहे फाल्ट के चलते लोगों को पूरी रात भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। फाल्ट की समस्या पर रात करीब तीन बजे कांग्रेस नेता मोइन अहमद जावेदी दर्जनों शहरवासियों के साथ फाल्ट स्थल पर पहुंचे और सहयोग कर व्यवस्था को सुचारू करने में सहयोग किया, तब जाकर विद्युत व्यवस्था सुचारू हो सकी। बुधवार की देर रात से शहर की विद्युत सप्लाई बंगू हो गई। गुरुवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। गुरुवार की रात अचानक एक एक कर कई फाल्ट होने से भीषण गर्मी के चलते लोग सही से सो नहीं सके। कभी तारों में आग लग रही थी तो कभी तार टूट रहे थे। इतना ही नहीं कर्मचारियों के प्रयास के बावजूद ट्रांसफार्मर में आ रही दिक्कत के चलते आधी से अधिक रात लोगों को जाग कर गुजारनी पड़ी। लगातार हो रहे फाल्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.