सराईकेला, मार्च 21 -- सरायकेला, संवाददाता एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। इसके तहत कांडों के वांछित अपराधियों, वारंटियों और फरार अपराधियों के खिलाफ 100 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 13 को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आर्म्स एक्ट के 45, एनडीपीएस के 27, हत्या के 8, उत्पाद अधिनियम के 26, संपत्ति मूलक कांडों के 6 एवं नक्सल कांडों के आरोपियों के संबंध में जानकारी ली गयी। ऑपरेशन को लेकर बनायी गयी थीं 27 टीमें : कॉम्बिंग ऑपरेशन को लेकर सरायकेला एवं चांडिल एसडीपीओ, सभी इंस्पेक्टर के साथ कुल 27 टीमें बनायी गयी थीं। इसमें 185 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। एसपी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने आदित्यपुर में मोर्चा संभाल रखा था, जहां से पूरी रात 27 टीमों की गतिविधियों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.