मैनपुरी, मार्च 1 -- ट्राजिट हॉस्टल में फरियादियों की शिकायतें सुनने आए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महाकुंभ की सफलता को पूरी दुनिया ने देखा है। पूरी दुनिया में सनातन धर्म की गूंज फैली है। कुंभ को जिन लोगों ने जिन आंखों से देखा उन्हीं आंखों से कुंभ नजर आया। महाकुंभ के जरिए भारत ने पूरी दुनिया को विश्व बंधुत्व का संदेश दिया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मिसाल से जुड़े इस आयोजन में 70 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया। पूरी दुनिया में सनातन की नई पहचान कायम हुई। कुछ लोगों ने इस आयोजन पर सवाल उठाए, लेकिन जिस-जिस ने इस आयोजन को जिस दृष्टि से देखा आयोजन में वही उन्हें नजर आया। ये कुंभ मुक्ति, पुण्य और भक्ति का मार्ग लोगों को दिखा गया। जिन लोगों ने मुक्ति चाही, पुण्य और भक्ति चाही उन्हें मह...