निज प्रतिनिधि, अप्रैल 14 -- विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष का स्वास्थ्य पूरी तरह सामान्य और संतोषजनक है। इसकी पुष्टि सोमवार को देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) से आए वैज्ञानिकों की टीम ने की। वैज्ञानिक डॉ. संतन भरथवाल और डॉ. शैलेश पांडेय ने बोधिवृक्ष का गहन निरीक्षण किया और उसकी संपूर्ण स्थिति का मूल्यांकन किया। जांच के दौरान वैज्ञानिकों ने बोधिवृक्ष के मुख्य तना से निकल रहे तरल पदार्थ का सैंपल लेकर उसका परीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह तरल पदार्थ वृक्ष की जैविक प्रक्रिया का हिस्सा है और चिंता की कोई बात नहीं है। यह पुराने वृक्षों में आमतौर पर देखने को मिलता है। वृक्ष की हरी-भरी पत्तियां और तनावमुक्त अवस्था यह दर्शाती हैं कि उसका समग्र स्वास्थ्य अच्छा है। नियमित देखरेख के तहत बोधिवृक्ष की एक शाखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.