हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को भीमताल में ब्लॉक रोड पर लग रही टाइल्स के कार्य का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने को कहा। विधायक कैड़ा ने बताया कि भीमताल ब्लॉक रोड, चौराहे से रामलीला ग्राउंड तक लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी। बरसात में जल भराव हो जाता था जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए शासन से धनराशि स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.