वाशिंगटन, फरवरी 7 -- नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच शनिवार को हुए अंतरिम व्यापार समझौते की चर्चा जितनी इसके आर्थिक पहलुओं को लेकर है, उससे कहीं अधिक चर्चा अमेरिकी प्रशासन द्वारा जारी किए गए भारत के एक नक्शे (Map) को लेकर हो रही है। ट्रंप प्रशासन के इस कदम ने न केवल सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, बल्कि कूटनीतिक गलियारों में भी बड़े संकेत दे दिए हैं।नक्शे में क्या है खास? अमूमन अंतरराष्ट्रीय मंचों और पश्चिमी देशों के सरकारी नक्शों में जम्मू-कश्मीर के विवादित हिस्सों को अलग रंग या 'डॉटेड लाइन्स' से दिखाया जाता है। लेकिन इस बार यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) के कार्यालय द्वारा जारी नक्शे ने सबको चौंका दिया: संपूर्ण जम्मू-कश्मीर: नक्शे में पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा दिखाया गया है। इसमें पीओके (POK यानी पाकिस्तान के कब्जे वाले क...