कौशाम्बी, फरवरी 21 -- पूरामुफ्ती में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान गौरव दिवस मनाया। अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामनरेश सरोज व भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने संविधान गौरव दिवस की जानकारी दी। साथ ही बताया कि डॉ. आंबेडकर के संविधान से आज देश में समानता है और लोकतंत्र मजबूत है। कानून व्यवस्था पर लोगों को भरोसा है। इस मौके पर रामलोचन साहू, रमेश पासी, राजेश गौड़, राम लोचन साहू, ईश्वर दीन साहू, इन्द्रजीत कुमार, शान्ति भूषण मिश्रा, राजू सिंह पटेल, काजल पटेल, सुमन पटेल, ललिता शास्त्री आदि लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...