बागपत, अगस्त 6 -- पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश से बागपत में यमुना और हिंडन एक बार फिर से उफान पर पहुंच गई है। मंगलवार शाम अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बुधवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जिससे यमुना का पानी किसानों की फसलों में घुस गया है। जिसके चलते किसानों को फसलों के बर्बाद होने की चिंता सता रही है। दूसरी और हिंडन नदी में खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर बारिश हो रही है। जिसके चलते हथनीकुंड बैराज पर क्षमता से अधिक पानी का स्टॉक हो गया है। इसको कम करने के लिए यमुना और हिंडन नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले तीन दिनों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते यमुना नदी एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। बुधवार को यमुना का जलस्तर खतरे ...