मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डाक प्रमंडल मुंगेर का पहला महिला डाकघर 12 मार्च को मुंगेर में शुरू होने जा रहा है। यह पहला महिला डाकघर शहर के पूरबसराय में खोला जाएगा। डाक अधीक्षक मनोज कुमार मधुकर ने बताया कि महिला डाकघर का लोकार्पण पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर के डाक महाध्यक्ष मनोज कुमार करेंगे। डाक अधीक्षक ने बताया कि पूरबसराय स्थित उप डाकघर को महिला डाकघर के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। इस डाकघर की खासियत यह होगी कि सभी कर्मी महिला होगी। महिला उप डाकपाल के साथ एक महिला डाक सेवक को नियुक्त किया जाएगा। यहां अभिकर्ता भी महिला ही होगी। उन्होंने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशिक्तकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला डाकघर खोला जा रहा है। इस डाकघर में महिला उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.