पीलीभीत, मार्च 10 -- पूरनपुर रेलवे स्टेशन से बरेली और दिल्ली के लिए सीधे रेल सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद के सभासद एवं भाजपा के महामंत्री अनुज कुमार गुप्ता ने केंद्रीय राज्यमंत्री को पत्र दिया है। इसमें क्षेत्र की जनता को हो रही असुविधा के बारे में भी जिक्र किया है। पत्र में कहा है कि मीटरगेज लाइन के दौरान पूरनपुर रेलवे स्टेशन से बरेली, लखनऊ तक ट्रेने चलती थीं। उस वक्त करीब 17 ट्रेन 24 घंटे में पूरनपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती थी। अब ब्राडगेज लाइन होने के बावजूद लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। पूरनपुर से बरेली तक सीधी ट्रेन न होने से नगर के छात्रों, शिक्षकों, दुग्ध व्यापारियों, नगर के व्यापारियों सहित क्षेत्र की जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा बरेली और दिल्ली के लिए ट्रेने चलाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.