पीलीभीत, मई 10 -- पूरनपुर क्षेत्र वासियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री जल्द ही बड़ी सौगात दे सकते हैं। शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यहां पर माधोटांडा जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर बनाने की सुगबुगहट हुई है। इसके लिए सेतु निगम की ओर से कार्य योजना को तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसके बनने से न सिर्फ शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि असम हाईवे से आने वाले वाहन भी आसानी से खटीमा की ओर निकल जाएंगे। लखनऊ या फिर पूर्वी क्षेत्र के अन्य शहरों से माता पूर्णागिरी और नैनीताल जाने के लिए लोगों को शहर के बीच से ही होकर जाना पडता है। इसके चलते लोगों को जाम की समस्या से भी परेशान होना पड़ता है। शहर में स्टेशन रोड के अलावा अन्य रोड पर जाम प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। शहर में भी जाम की समस्या स...