पलामू, सितम्बर 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में उत्तर कोयल नदी पर स्थित करीब 40 साल पुराना पूरणचंद सेतु के पास नया पुल निर्माण के लिए तैयार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को तकनीकी स्वीकृति(टीएस) प्राप्त हो गई। 31 अगस्त 2025 को झारखंड के पथ निर्माण विभाग के केंद्रीय निरुपण संगठन के मुख्य अभियंता ने विभागीय प्रधान सचिव को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। नया पुल निर्माण के लिए 64 करोड़ 6 लाख 15 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। चूकि तकनीकी स्वीकृति देने में प्राक्कलन का दर 28 अगस्त 2022 के आधार से लिया गया है। इसके कारण पुल निर्माण की राशि, कालांतर में और बढ़ने की उम्मीद है। यह पुल मेदिनीनगर-चैनपुर स्टेट हाइवे में बनाए जाने का प्रस्ताव है। डालटनगंज के विधायक आलोक कुमार चौरिसया ने उक्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.