गोपालगंज, फरवरी 13 -- कुचायकोट। प्रखंड के पुरखास स्थित विद्यालय परिसर में शुक्रवार को 'उड़ान-2' कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बबली सिंह एवं गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने किया। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कई तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए। जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता अभियान और स्मार्ट कृषि तकनीक जैसे विषयों पर तैयार प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने प्रत्येक मॉडल की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और समाज में उसकी उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.